समुद्र की 50 मीटर गहराई में मॉडल फोटोशूट कर कनाडा के फोटोग्राफर ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कनाडा के स्टीवन हैनिंग नामक फोटोग्राफर ने समुद्र की 163.38 फीट (लगभग 50 मीटर) गहराई में मॉडल फोटोशूट कर 'सबसे गहराई में अंडरवॉटर मॉडल फोटोशूट' का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। यह शूट फ्लोरिया (अमेरिका) में हाइड्रो अटलांटिक जहाज़ के मलबे पर किया गया। स्टीवन ने अपने पिछले 2 रिकॉर्ड तोड़कर यह रिकॉर्ड बनाया है।