समुद्र की गहराई में भी मिलता है भारत का 4G नेटवर्क, DoT ने शेयर किया वीडियो

भारत का 4जी नेटवर्क समुद्र की गहराई में भी बखूबी काम करता है जिसका वीडियो दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के स्वराज द्वीप में समुद्र की गहराइयों में 4जी नेटवर्क मिला है। इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "ग्रेट माइलस्टोन!"