अमेरिका में बुधवार को सैन डिएगो हार्बर में सुबह 10:15 बजे एक सैन्य लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दुर्घटनाग्रस्त विमान अचानक पानी में गिरता दिखाई दे रहा है। घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वहीं, अमेरिका में पिछले डेढ़ महीने में अमेरिकी सेना से जुड़ा दूसरा हादसा है।