समुद्र में शार्क के साथ पोज़ देने की कोशिश कर रही थी महिला, भयानक हमले में गंवाए दोनों हाथ

टर्क्स ऐंड कैकोज़ आइलैंड्स में कैरिबियन बीच पर हाल ही में एक कनाडाई महिला ने समुद्र में एक शार्क के साथ पोज़ देने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान शार्क द्वारा किए गए भयानक हमले में महिला ने दोनों हाथ गंवा दिए। शार्क ने महिला की जांघ पर भी हमला किया और फिलहाल कनाडा में उसका इलाज चल रहा है।