पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को उनकी पत्नी गीतांजलि ने गलत बताया है व उन्होंने वांगचुक के खिलाफ दिए गए लद्दाख के डीजीपी के बयानों की आलोचना की है। उन्होंने पूछा, "पाकिस्तान में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने से कोई आईएसआई एजेंट कैसे बन जाता है?" बकौल गीतांजलि, वांगचुक को फंसाने के लिए झूठा/फर्ज़ी नैरेटिव बनाया जा रहा है।