समंदर जैसा दिख रहा है पाकिस्तान: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पीएम शहबाज़

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों का दौरा करने के बाद बुधवार को मीडिया से कहा, "आप यकीन नहीं करेंगे कि वहां किस कदर तबाही हुई है।" उन्होंने कहा, "जहां तक आपकी नज़र जाए, हर जगह पानी है। यह एकदम समंदर की तरह है।" पाकिस्तान में भारी बारिश व बाढ़ से अब तक 1,343 जानें गई हैं।