भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर कहा है, "बहुसंख्यक भीड़ ने हिंदू मंदिरों को बर्बाद कर दिया है।" उन्होंने कहा, "समय आ गया है कि अमेरिकी संसद और सरकार कार्रवाई करे। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता है।"