मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, बैतूल में 14-वर्षीय छात्र ने सोमवार को स्कूल बस मिस होने के बाद पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, "छात्र के परिजनों ने बताया कि वह स्कूल जाने को लेकर समय का पाबंद था और बस मिस होने पर निराश हो गया था।" परिजनों के अनुसार, छात्र रोते हुए घर आया था।