समय पर कार्रवाई नहीं करते तो वे सबकुछ जला देते: हिंसा पर लद्दाख के उप-राज्यपाल
लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान मारे गए 4 लोगों को लेकर कहा है कि अगर पुलिस/प्रशासन कार्रवाई ना करती तो प्रदर्शनकारी सबकुछ जला देते। उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आगे कहा, "हिंसा में 4 लोगों की मौत से हम दुखी हैं। वह हमारे बच्चों जैसे थे।"