एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' को लेकर जारी विवाद के मामले में कहा है कि समय रैना जैसों को सड़क पर चप्पल से मारना चाहिए। पठान ने कहा, "शो में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया वो बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है...ऐसे लोगों को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।"