अमेरिका में जन्मजात नागरिकता मिलने पर संकट के बीच महिलाएं समय से पहले सर्जरी के ज़रिए बच्चे पैदा करना चाहती हैं। टेक्सस की डॉक्टर एसजी मुक्काला के मुताबिक, इससे शिशुओं में फेफड़ों की समस्याओं और तंत्रिका संबंधी जटिलताओं का जोखिम होता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, प्रीमैच्योर डिलीवरी की जटिलताएं 5 वर्ष से छोटे बच्चों में मृत्यु का प्रमुख कारण हैं।