समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला एशिया का तीसरा देश बना थाईलैंड

थाईलैंड के राजा ने इस साल की शुरुआत में संसद द्वारा पारित किए गए विवाह समानता विधेयक का समर्थन किया है। इसके साथ ही थाईलैंड समलैंगिक जोड़ों के विवाह को मान्यता देने वाला एशिया का तीसरा देश बन गया है। यह विधेयक 120 दिनों में जनवरी 2025 तक लागू हो जाएगा। प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने देशवासियों को बधाई दी है।

Load More