महाराष्ट्र के 66 वर्षीय बुज़ुर्ग व्यापारी ने गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद समलैंगिक संबंधों की चाह में आगरा पहुंचने की बात कबूली है। पैसों और रिश्ते को लेकर विवाद होने पर उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। बकौल पुलिस, व्यापारी का अपहरण नहीं हुआ था। परिवार को सच्चाई पता न चले इसलिए उसने पुलिस को गुमराह किया था।