समलैंगिक संबंध बनाकर युवक को ब्लैकमेल करने के आरोपी 15 वर्षीय लड़के का एमपी में मिला शव
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को एक लड़के (15) का शव मिला जिसके मुंह और पैरों पर पट्टी बंधी थी। पुलिस के अनुसार, जिस लड़के का शव मिला है उस पर एक 20-वर्षीय युवक के साथ समलैंगिक संबंध बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप था। गौरतलब है कि आरोप लगाने वाले युवक ने मंगलवार को कथित आत्महत्या की थी।