समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी के आरोपी अस्पताल में ठीक से चलते दिखे, कोर्ट पहुंचते ही लंगड़ाने लगे
बिहार के समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए चारों आरोपी अस्पताल में ठीक से चलते नज़र आए लेकिन जब पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर पहुंची तो वे लंगड़ाकर चलने लगे। कोर्ट परिसर में कुछ आरोपियों ने कान पकड़कर माफी भी मांगी। अदालत ने चारों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।