अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि मुझे लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्मार्ट हैं, मैंने कहा, 'हां, वह स्मार्ट हैं'।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको सच बताना चाहता हूं, समस्या यह नहीं है कि पुतिन स्मार्ट हैं लेकिन असल समस्या यह है कि हमारे नेता मूर्ख हैं।"