समाधान जातिविहीन बनना नहीं बल्कि भेदभाव के शिकार लोगों को न्याय दिलाना है: जस्टिस चंद्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने मंगलवार को आईआईटी दिल्ली में कहा कि सही समाधान समाज को जातिविहीन बनाने में नहीं बल्कि जातिगत भेदभाव के शिकार लोगों को न्याय दिलाने में है। उन्होंने कहा कि ऊंची जाति के लोग अक्सर जाति को एक समस्या के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, "समाज में भेदभाव अब भी जारी है।"