मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के समर्थन में हिंदू सेना ने मंगलवार को दिल्ली में एनसीबी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा दिए जिन्हें बाद में एनसीबी अधिकारियों ने हटा दिया। पोस्टर में लिखा था, "समीर वानखेड़े को सलाम। जनता आपके साथ है। झुकना नहीं, फर्ज़ निभाओ।" दरअसल, वानखेड़े दिल्ली आए हुए हैं।