inshorts

समुदाय विशेष की वेशभूषा में प्रवेश न करें: हिजाब विवाद के बीच एमपी के एक कॉलेज का आदेश

दतिया (मध्य प्रदेश) में अग्रणी शासकीय-स्वशासी स्नातकोत्तर कॉलेज ने सोमवार को आदेश जारी कर किसी समुदाय विशेष की वेशभूषा (हिजाब आदि) पहनकर कॉलेज में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया। बकौल आदेश, "समस्त छात्र/छात्राएं...शिक्षा के...मंदिर में...सभ्य वेशभूषा में प्रवेश लें।" गौरतलब है, सोमवार को दो लड़कियों के हिजाब पहनकर कॉलेज आने पर कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था।