inshorts

समुद्र में खोए 2 लोगों को 29 दिनों बाद बचाया गया, बोले- कोविड-19 की खबरों से ब्रेक मिला

खराब मौसम के कारण 29 दिनों तक समुद्र में खोए सोलोमन द्वीप के 2 लोगों को हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के तट से बचाया गया है। दोनों ने बताया कि वे इस दौरान बारिश का पानी पीकर और नारियल खाकर ज़िंदा रहे। उन्होंने इसे कोविड-19 महामारी की खबरों से मिला 'अच्छा ब्रेक' बताया है।