भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई दी है। राहुल ने ट्वीट किया, "आईएनएस विक्रांत भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।" उन्होंने लिखा, "कई वर्षों की कड़ी मेहनत के लिए भारतीय नौसेना, नौसेना डिज़ाइन ब्यूरो और कोच्चि शिपयार्ड को बहुत-बहुत बधाई।"