inshorts

सम्मान न मिलने पर 3 दलितों की हत्या करने के केस में तमिलनाडु में 27 दोषियों को उम्रकैद

तमिलनाडु के शिवगंगा की एक विशेष अदालत ने कचनाथम में 28-मई, 2018 को हुई 3 दलितों की हत्या के मामले में 27 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मंदिर के समारोह में सम्मान न दिए जाने पर 'प्रभावशाली समुदाय' के लोगों ने दलितों के घरों पर चाकू, लाठी व अन्य हथियारों से हमला किया था।