सर्च एकाधिकार को खत्म करने के लिए गूगल को करना होगा क्रोम का विनिवेश: DOJ

अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजी) में अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि सर्च एकाधिकार को खत्म करने के लिए गूगल को अपना क्रोम ब्राउज़र बेचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गूगल को 5 साल तक ब्राउज़र बाज़ार में फिर से आने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए। गूगल ऑनलाइन सर्च बाज़ार पर लगभग 90% व स्मार्टफोन पर 95% नियंत्रण रखता है।