सरोजिनी नायडू को क्यों कहा जाता है 'भारत की कोकिला'?
13 फरवरी को हैदराबाद के बंगाली परिवार में जन्मीं सरोजिनी नायडू को 'भारत की कोकिला' कहा जाता है। नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और जोश से भरी लेखनी के लिए 'भारत की कोकिला' कहा जाता है। भारत में प्लेग महामारी के दौरान किए गए काम के लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'केसर-ए-हिंद' पदक से सम्मानित किया था।