सर्जन ने बताया ऑनलाइन ऑर्डर करते ही सिर्फ 20-25 मिनट में कैसे बनकर आ जाता है खाना
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा ने बताया है कि कई क्लाउड किचन ताज़ा खाना नहीं बनाते बल्कि वे कई दिन/हफ्ते पहले से तैयार ग्रेवी/करी के जमे ब्लॉक्स को तोड़कर उन्हें गर्म करके पैक कर देते हैं इसीलिए इतनी जल्दी आप तक खाना पहुंच जाता है। कई क्लाउड किचन में वेंटिलेशन/सफाई/प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी होती है और ये अनहाइजीनिक होते हैं।