फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कौशल मल्हान ने बताया है कि मोटापे से घुटने, हिप्स और स्पाइन पर बहुत बोझ पड़ता है जिससे हड्डियां टूटने का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा, "फैट सेल्स से साइटोकाइन्स निकलते हैं जिससे कार्टिलेज कम और कोलेजन का ब्रेकडाउन होता है। इसके अलावा, मोटापे से ऑस्टियोअर्थराइटिस, कार्पल टनल सिंड्रोम का खतरा रहता है।"