सर्जरी के वक्त छत्तीसगढ़ में 75 वर्षीय बुज़ुर्ग ने गाया 'तू 16 बरस की' गाना, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा ज़िले के एक निजी नर्सिंग होम में हर्निया की सर्जरी करवाने के दौरान एक 75 वर्षीय बुज़ुर्ग ने 'तू 16 बरस की, मैं 17 बरस का' गाना गाया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ दिख रहा है। सफल ऑपरेशन के बाद बुज़ुर्ग को आईसीयू में रखा गया है।