सर दो ही हाथ हैं: कानपुर में होटल के स्टाफ से हाथ मिलाने से इनकार करते हुए विराट कोहली
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने कानपुर पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह होटल के स्टाफ से हाथ मिलाने से इनकार करते हुए कह रहे हैं, "सर दो ही हाथ हैं।" इस दौरान कोहली एक हाथ में गैजेट्स और दूसरे हाथ में फूलों का गुलदस्ता पकड़े दिखे।