सर्दियों में 2 गुना तक बढ़ जाते हैं हार्टअटैक और स्ट्रोक के मामले: डॉक्टर

दिल्ली के सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और एम्स के आंकड़ों के अनुसार, सर्दियों में हार्टअटैक और स्ट्रोक के मामले 1.5-2 गुना तक बढ़ जाते हैं। सफदरजंग अस्पताल के एमडी डॉक्टर संदीप बंसल के मुताबिक, ठंड से धमनियों का संकुचन होता है जिससे रक्त संचार बाधित होता है। सर्दियों में लोग व्यायाम कम और धूम्रपान-शराब का सेवन अधिक करते हैं।