सर्दियों की शुरुआत होते ही एसी का इस्तेमाल बंद हो जाता है। एक्सपर्ट्स ने दैनिक भास्कर को बताया कि एसी बंद करने से पहले एयर फिल्टर व एसी कॉइल अच्छी तरह साफ करें, एसी में जमा हुए पानी को निकालें, धूल-मिट्टी से बचाने के लिए एसी कवर करें, एसी रिमोट की बैटरी निकालकर रखें और एसी की सर्विसिंग ज़रूर करवाएं।