inshorts

सर्दियों में आग सेकने के दौरान लापरवाही बरतने पर शरीर को होते हैं ये बड़े नुकसान

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है। सुल्तानपुर के डॉक्टर प्रशांत कुमार के अनुसार, अलाव से निकलने वाला धुआं आंख, नाक और गले के लिए नुकसानदायक होता है। इससे आंखों में जलन, सूजन, खुजली और लालपन हो सकता है। इसके अलावा यह धुंआ फेफड़ों के लिए भी हानिकारक होता है।