सर्दियों में कई लोग मौसम से जुड़े एक तरह के डिप्रेशन सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसएडी) के कारण दुखी रहते हैं। यह डिसऑर्डर अक्सर सर्दियों की शुरुआत से शुरू होकर वसंत ऋतु तक चलता है जिसमें थकान और चिंता जैसी दिक्कतें होती हैं। वहीं, छोटे दिनों और कम धूप के कारण अधिक मेलाटोनिन बनने से नींद जल्दी और बार-बार आती है।