inshorts

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है सिरदर्द की समस्या?

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (गाज़ियाबाद) के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुमंतो चटर्जी ने बताया है कि सर्दियों में सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने के कई कारण होते हैं। सर्दियों में ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है। कम धूप और रोशनी के कारण सेरोटोनिन का स्तर घटता है जो सिरदर्द को नियंत्रित करता है।