दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में डॉक्टर सलोनी चड्ढा बताती हैं कि गर्भवती महिलाओं को सर्दियों में भी रोज़ाना 8 से 10 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए। उन्होंने कहा, "8 से 10 गिलास से कम पानी पीती हैं तो यूरीन इंफेक्शन का खतरा, शरीर में सूजन और एम्नियोटिक फ्लूइड की मात्रा कम हो जाती है।"