सर्दियों में गर्म कपड़े भी बन सकते हैं माइग्रेन ट्रिगर की वजह, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
सर गंगाराम अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अंशु रोहतगी के मुताबिक, सर्दियों में गर्म कपड़े (स्वेटर, शॉल, कोट, अन्य भारी कपड़े) पहनने से गर्दन व सिर के आस-पास की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। बकौल डॉक्टर, हल्के गर्म कपड़े पहनें और गर्दन व सिर के आस-पास कपड़े ढीले रखें जिससे नसों पर दबाव न पड़े।