सर्दियों में पेट और इम्यूनिटी के लिए कौनसे फूड होते हैं बेस्ट, डॉक्टर ने बताया
डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार, सर्दियों में सही सुपरफूड्स का सेवन पेट, इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज़्म के लिए फायदेमंद होता है। इस मौसम में बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स के साथ रोज़ाना एक आंवला और सफेद तिल खाना सेहत के लिए लाभकारी है। बकौल डॉक्टर, इनका सेवन करने से विंटर ड्राइनेस कम होती है और पाचन बेहतर होता है।