हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण लोग डिहाइड्रेशन पर ध्यान नहीं देते हैं और पर्याप्त पानी नहीं पीने से इम्यूनिटी कमज़ोर हो सकती है, थकान बढ़ जाती है और फोकस करने में कठिनाई हो सकती है। इससे त्वचा रुखी व बाल कमज़ोर हो सकते हैं, जोड़ों में दर्द/अकड़न और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।