inshorts

सर्दियों में भी महंगा हो रहा दूध, आगे भी राहत के आसार नहीं

केयरएज रेटिंग्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में दूध की कुछ वैरायटी की कीमतें ₹4-8 प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। सर्दियों में सप्लाई बढ़ने के बावजूद दूध की सीमित उपलब्धता/पशु चारा, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग व परिवहन की बढ़ती लागत से डेयरी कंपनियों पर दबाव है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष के बाकी समय में भी कीमतें ऊंची रह सकती हैं।