एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में कम प्यास लगती है क्योंकि इस मौसम में दिमाग के प्यास वाले सेंटर तक खून का बहाव कम होता है जिससे लोगों को लगता है कि उनके शरीर में पानी की कमी नहीं है। स्वेटर-जैकेट पहनने से आया हल्का पसीना जल्दी सूख जाता है जिससे अंदाज़ा नहीं लगता कि शरीर से कितना फ्लूइड निकल रहा।