सर्दियों में लोगों को ड्राई स्किन की समस्या हो जाती है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा के अनुसार, रोज़मर्रा की आदतों में छोटे बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं, बहुत गर्म पानी से न नहाएं, पर्याप्त पानी पीएं। रात में त्वचा पर क्रीम या तेल लगाने से भी रूखापन कम हो सकता है।