सर्दियों में सुबह उठते ही खांसी आना किन छिपी बीमारियों का हो सकता है संकेत?
दिल्ली के डॉक्टर कुलदीप कुमार के मुताबिक, सुबह उठते खांसी आना ब्रोंकाइटिस, ऐसिड रिफ्लक्स या फिर कुछ मामलों में अस्थमा की ओर इशारा कर सकता है। डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि सिर्फ इंफेक्शन, कफ या बलगम नहीं बल्कि एलर्जी हो तो भी खांसी होने लगती है। बकौल डॉक्टर, ऐसे संकेत नज़र आने पर तुरंत इलाज करवाना चाहिए।