सर्फ एक्सल बनाने वाली कंपनी को मिला ₹1,986 करोड़ का टैक्स नोटिस, फोकस में रहेंगे शेयर
दिग्गज एफएमसीजी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को वित्त वर्ष 2021 के लिए इनकम टैक्स विभाग से ₹1,986.25 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। इस असेसमेंट ऑर्डर में ट्रांसफर प्राइसिंग, संबंधित पक्षों को किए गए पेमेंट्स की वापसी और कॉर्पोरेट टैक्स डेप्रिसिएशन क्लेम्स को चुनौती देना शामिल है। बकौल एचयूएल, यह नोटिस उसके वित्तीय-परिणामों या संचालन पर गंभीर प्रभाव नहीं डालेगा।