सर्बियाई वायुसेना का मिग-29 फाइटर जेट मंगलवार को बेलग्रेड से 45 किमी दूर नोवा पाजोवा और स्टारा पाजोवा के बीच एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 54 वर्षीय पायलट मेजर गोरान बुलाजिक की मौत हो गई। विमान के क्रैश होने का कारण अब तक पता नहीं चला है, जांच के लिए स्पेशल कमेटी गठित की जाएगी।