झारखंड में मंत्री-विधायक से बच्चों ने जताई नाऱाजगी, स्कूल की बिल्डिंग को लेकर दिया धरना

झारखंड के सरायकेला में जामडीह रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन के दौरान स्कूली छात्रों ने स्कूल भवन और फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर धरना दिया और स्थानीय सांसद व विधायक के खिलाफ नारे लगाए। अंचल अधिकारी के आश्वासन के बाद बच्चों ने आंदोलन समाप्त किया। अधिकारी ने कहा, स्थल चिन्हित हो चुका है और जल्द निर्माण शुरू होगा।