गाज़ियाबाद (यूपी) में सरेराह एक शख्स पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए जाने का वीडियो सामने आया है। आरोपी रिक्की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित पर ममेरे भाई ने हमला किया जिसे शक था कि पीड़ित उसकी पत्नी पर गलत नज़र रखता है।