सर्वाइकल ही नहीं, तनाव भी है गर्दन में दर्द का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तनाव शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है और गर्दन का दर्द भी इन्हीं में से एक है। ज़्यादातर लोग इसे सर्वाइकल की वजह मानते हैं। तनाव में गर्दन व कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और लंबे समय तक तनाव में रहने से मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं जिससे दर्द बढ़ जाता है।