सर्वाधिक भ्रष्टाचार के मामले में शीर्ष 10 देश कौन-कौनसे हैं?

ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल ने करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2024 जारी किया है। इस इंडेक्स में सर्वाधिक भ्रष्टाचार वाले शीर्ष 10 देशों में क्रमश: दक्षिण सूडान, सोमालिया, वेनेज़ुएला, सीरिया, यमन, लीबिया, इरिट्रिया, इक्वेटोरियल गिनी, निकारागुआ और सूडान शामिल हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में स्थिरता की ओर प्रगति में भ्रष्टाचार बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।