सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में हाई जंप में जीता भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई-जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इन खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नैशनल रिकॉर्ड होल्डर सर्वेश ने 2.25 मीटर की जंप लगाई लेकिन काउंटबैक में जमैका के रोमेन बेकफोर्ड से हार गए।