सर्वश्रेष्ठ हैं भारतीय खिलाड़ी: दूसरे T20I में हार के बाद बांग्लादेशी पेसर तस्कीन
भारत के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में हार के बाद बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद ने भारतीय टीम की तारीफ की है। तस्कीन ने कहा, "भारतीय खिलाड़ी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और वे हर परिस्थिति में अच्छी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि सीरीज़ के पहले दोनों मैचों में हमने अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की।