सरकारी अस्पताल से तेलंगाना में वेंटिलेटर ही हो गए चोरी, पकड़े गए 2 लोग

तेलंगाना के आदिलाबाद में सरकारी अस्पताल से वेंटिलेटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने हैदराबाद के एक मेडिकल उपकरण डीलर से संपर्क किया था जो चोरी के वेंटिलेटर खरीदने के लिए तैयार हो गया था। फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Load More